Loading...

इंसानियत हुई शर्मसार, कचरे के ढेर में मिला नवजात

PRIYANKA THAKUR • 22 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में देवभूमि को शर्मसार कर देने वाली एक और वारदात पेश आई है। मामला जिला मुख्यालय कुल्लू का है, यहां हनुमानी बाग में एक नवजात का शव मिला है जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार नगर परिषद के कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि जब वह सुबह कचरा उठाने के लिए हनुमानी बाग पहुंचा तो देखा कि यहां कचरे के ढेर में एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद उसने वहां आसपास रहने वाले लोगों को इसकी सूचना दी, साथ ही पुलिस को भी फोन पर जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने नवजात शिशु के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। उधर एएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।