लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इकोलॉजिक बिल्डिंग सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड बाथू में भरें जाएंगे विभिन्न पद

SAPNA THAKUR | 16 दिसंबर 2022 at 4:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

मैसर्ज़ इकोलॉजिक बिल्डिंग सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड बाथू द्वारा 17 दिसम्बर को विभिन्न पदों हेतु प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में इलेक्ट्रीशियन, ऑप्रेटर(ब्लाॅक मेकिंग मशीन), अकुशल कामगार, सिविल इंजीनियर व सुरक्षा गार्ड का 1-1 पद भरा जाएगा।

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रीशियन पद के लिए शैक्षणिक योग्यता इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई पास, ऑपरेटर (ब्लाॅक मेकिंग मशीन) के लिए इलेक्ट्रिकल व मकैनिकल में डिप्लोमा, अकुशल कामगार के लिए जमा दो, सिविल इंजीनियर पद के लिए सिविल में डिप्लोमा व सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास ( भूतपूर्व सैनिक) पास होना अनिवार्य है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को वेतनमान योग्यता एवं अनुभव के अनुसार देय होगा। अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 9815201985 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]