Loading...

इग्नू अध्ययन केंद्र में पंजीकरण को इस दिन तक होंगे आवेदन…

Ankita • 29 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

नादौन महाविद्यालय में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू अध्ययन केंद्र 1179 में जनवरी सत्र 2024 के लिए पंजीकरण एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च तक है।

इग्नू स्टडी सेंटर 1179 के को-ऑर्डिनेटर प्रो. रविकांत गर्ग ने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री में पहले से नामांकित छात्र जो अभी तक पंजीकरण नहीं करवा पाए हैं वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री, फ्रेश एडमिशन की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी इग्नू स्टडी सेंटर 1179 में आवेदन करना चाहता है वे इग्नू की वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।