HNN/शिमला
हिमचाल प्रदेश में इग्नू में जनवरी 2024 सत्र के पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसमें विभिन्न बैचलर एवं मास्टर डिग्री कार्यक्रमों में अगले वर्ष/सेमेस्टर के लिए पुनः पंजीकरण आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने के लिए 29 जनवरी, 2024 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
छात्र इग्नू की वैबसाइट www.ignou.ac.in पर दिए गए लिंक https://onlinerr.ignou.ac.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि जनवरी 2023 सत्र में विभिन्न बैचलर डिग्री तथा मास्टर डिग्री तथा जुलाई 2023 सत्र में विभिन्न बैचलर डिग्री तथा मास्टर डिग्री कार्यक्रमों में पहले-से नामांकित सभी छात्र पुनः पंजीकरण के लिए पात्र होंगे।
इसके अतिरिक्त जनवरी 2023 से पहले के वह सभी नामांकित छात्र जो किसी कारण अपना पुनः पंजीकरण निर्धारित सत्र में नहीं करवा पाए हैं, वह भी जनवरी 2024 सत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इग्नू के किसी भी नजदीकी अध्ययन केंद्र से या इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, शिमला के दूरभाष संख्या 0177-2624612 व 2624613 पर संपर्क कर सकते हैं।

