इग्नू में प्रवेश के लिए इस दिन तक करवा सकते है पंजीकरण….
HNN/ मंडी
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि को 15 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इससे कई अभ्यर्थियों को इग्नू में अपनी रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए मौका मिल सकता है। जिला मंडी में इग्नू के तहत पढ़ने वालों की कोई कमी नहीं है।
कई छात्र जो रेगुलर पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं वे इग्नू से पढ़ाई करते हैं उनके लिए इग्नू एक नया अवसर प्रदान करता है जो पढ़ाई की कद्र करते हैं उनके लिए यह सुनहरा मौका है। इग्नू अध्ययन केंद्र मंडी के समन्वयक डॉ. राजकुमार ठाकुर ने जानकारी दी है।
इग्नू अध्ययन केंद्र मंडी के समन्वयक डॉ. राजकुमार ठाकुर ने कहा कि इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए व अगली कक्षा में पुनः पंजीकरण करने के लिए 15 जुलाई की तिथि को निर्धारित किया गया है।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नौकरी पेशा, सैनिकों, गृहणी महिलाओं व निजी व्यवसाय चलाने वाले देश के नागरिकों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने का बेहतरीन प्लेटफॉर्म है।
देश के नागरिक दूरवर्ती शिक्षा के माध्यम से गुणात्मक शिक्षा का लाभ उठा सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट पर जाकर स्वयं को पंजीकृत कर अपनी आईडी बनाएं और प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डॉ. चमन मीडिया समन्वयक इग्नू सेंटर वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी ने कहा कि रजिस्ट्रेशन तिथि बढ़ने से कई अभ्यर्थी इसका लाभ उठा सकते हैं।