Loading...

इजराइल-गाजा संघर्ष में अब तक 500 से अधिक लोगों की हुई मौत

Ankita • 8 Oct 2023 • 1 Min Read

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इस्राइल में लापता

इस्राइल और फलस्तीन के आतंकी संगठन हमास के बीच युद्ध में अब तक 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को हमास की तरफ से अचानक किए गए हमलों में इस्राइल के 300 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, इस्राइल की ओर से पलटवार में गाजा पट्टी से करीब 250 मौतों की बातें सामने आ रही हैं।

इस बीच अमेरिका-भारत समेत कई देशों ने इस आतंकी हमले की निंदा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने इस्राइल पर हमलों के मद्देनजर उसे आठ अरब डॉलर की आपात मदद मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है। फलस्तीनी आतंकी समूह हमास ने इस्राइल पर भीषण हमला किया है।

हमास ने गाजा से शनिवार की सुबह अचानक थोड़े-थोड़े अंतराल पर इस्राइली शहरों पर ताबड़तोड़ करीब 5,000 रॉकेट दागे। फलस्तीन और इस्राइल के बीच माहौल गर्माया हुआ है। फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने इस्राइल पर हमला किया, जिसके बाद दोनों देश में युद्ध जारी है। इसी बीच नुसरत भरूचा को लेकर एक चिंतित करने वाली खबर सामने आई है।

इस्राइल और फलस्तीनी आतंकवादी समूह के बीच चल रहे टकराव के बीच अभिनेत्री इस्राइल में फंस गई हैं। नुसरत की टीम के एक सदस्य ने खुद इस बात की जानकारी दी, साथ ही अभिनेत्री से संपर्क को लेकर दिए बयान से फैंस की चिंता बढ़ा दी है।