Loading...

इतनी जुलाई को होगी शोध पात्रता परीक्षा, 1391 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

WebDesk(H) • 7 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा हि.प्र. केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा का आयोजन आगामी 16 जुलाई को किया जा रहा है। यह परीक्षा पीएचडी अध्ययन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से ली जाती है।

27 विषयों पर ली जाने वाली शोध पात्रता परीक्षा के लिए इस वर्ष 1391 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं जोकि पिछले वर्ष की तुलना में 264 कम हैं। बीते वर्ष तकरीबन 1655 आवेदन प्राप्त हुए थे।

यह परीक्षा 16 जुलाई को 3 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। शोध पात्रता परीक्षा में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी व प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। साथ ही यदि परीक्षार्थी ओएमआर शीट पर एक ही प्रश्न के एक से ज्यादा उत्तर अंकित करता है तो उसे रद्द माना जाएगा।