लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इतने ग्राम नशीले पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

Anjali | 14 फ़रवरी 2023 at 12:23 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के थाना के अंतर्गत कछियारी में पुलिस ने एक व्यक्ति को नशे के पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 731 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान चमन लाल, निवासी सैंज, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम कछियारी में नाकाबंदी कर रही थी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस की टीम सभी वाहनों को रुकवा कर तलाशी ले रहे थे ।

तभी सामने से एक टैक्सी आई जिसे पुलिस ने पुछताछ के लिए रुकवाया। टैक्सी में बैठा चालक घबरा गया। जब पुलिस ने शक के आधार पर टैक्सी की तलाशी ली, तो तलाशी के दौरान टैक्सी से 731 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसके खिलाफ आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]