Loading...

इतने जनवरी को हो सकता है सुक्खू सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, इन विधायकों का मंत्री बनना…

PRIYANKA THAKUR • 6 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल में सुक्खू सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार अब तक नही हुआ है। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे है कि 7 जनवरी को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। गुरुवार को विधानसभा सत्र दूसरे दिन के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मशाला से दिल्ली रवाना हो गए।

देर शाम उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात कर संभावित मंत्रियों को लेकर चर्चा की। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री धर्मशाला लौट आये। वहीं, प्रदेश सरकार के इतिहास में छठी बार राज्य मंत्रिमंडल में एक भी महिला मंत्री नहीं होगी।

इन विधायकों का मंत्री बनना लगभग तय
जिला कांगड़ा से सुधीर शर्मा, चौधरी चंद्र कुमार, जिला सिरमौर से हर्षवर्द्धन चौहान, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, बिलासपुर से राजेश धर्माणी और कुल्लू से सुंदर ठाकुर का मंत्री बनना लगभग तय है। जिला शिमला से विक्रमादित्य सिंह, रोहित ठाकुर और अनिरुद्ध सिंह के बीच कड़ा मुकाबला चला हुआ है। सोलन से धनीराम शांडिल और रामकुमार चौधरी भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।