Loading...

इतने जनवरी से होने वाली परीक्षाएं स्थगित, यह है वजह…

PRIYANKA THAKUR • 7 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने 10 जनवरी से शुरू हो रहीं सभी स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। जल्द ही नई तिथियां जारी की जाएंगी। विवि ने विद्यार्थियों को सूचित किया है कि प्रशासनिक कारणों के चलते परीक्षा की तिथियों को वापस लिया गया है।

बता दे कि तकनीकी विवि की बीटेक, बी फार्मेसी, बी आर्क, बीसीए, बीबीए, बीएचएमसीटी, बीएससी (एचएम एंड सीटी), एमटेक, एमबीए, एमसीए, एमबीए (पर्यटन), एम फार्मेसी, एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान और पीजी डिप्लोमा योग के नियमित सेमेस्टर, रिअपीयर, विशेष मौके से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षाएं 10 जनवरी से शुरू हो रही थीं, जो मार्च माह के दूसरे सप्ताह तक चलनी थीं।

विवि ने स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली थी। लेकिन अब परीक्षाएं स्थगित करने के बाद विवि प्रशासन जल्द ही नया शेड्यूल जारी करेगा।