Loading...

इतने जनवरी हिमाचल आएंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, यह रहेगी व्यवस्था

PRIYANKA THAKUR • 26 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / मंडी

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया 27-28 जनवरी को मंडी के दौर पर आ रहे हैं। वह 27 जनवरी को सुबह 10:00 बजे चंडीगढ़ से मंडी पहुंचेंगे। 11:00 बजे मंडी में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ शिरकत करेंगे।

अधिक जानकारी देते हुए भाजपा महामंत्री एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम को केंद्रीय मंत्री नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे। शनिवार 28 जनवरी को सुबह द्रंग विधानसभा क्षेत्र में मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।