Loading...

इतने नवंबर तक मुख्य चौक पर बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही

PRIYANKA THAKUR • 28 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN / किन्नौर

रिकांगपिओ पुलिस मैदान में 30 अक्तूबर से आयोजित होने वाले किन्नौर महोत्सव के चलते मुख्य चौक पर वाहनों की आवाजाही आज से बंद कर दी है। यह व्यवस्था 10 नवंबर तक जारी रहेगी।

अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि इस दौरान सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बाईपास मार्ग-किनफेड पेट्रोल पंप से बस स्टैंड तक और एचडीएफसी चौक से अस्पताल मार्ग हो सकेगी। उन्होंने लोगो से इस दौरान सहयोग की अपील की है।