Loading...

इतने फरवरी से पहले जमा करवाए बकाया बिल, नहीं तो कटेगा कनेक्‍शन

PRIYANKA THAKUR • 4 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN / बिलासपुर

जिन उपभोक्ताओं के पिछले कुछ महिनों से शून्य बिल आ रहे है वह अपना पिछला बिजली के बिल का बकाया विद्युत उपमण्डल-2 बिलासपुर कार्यालय में 15 फरवरी से पहले जमा करवा दें। यह जानकारी ई. विनोद गुप्ता, सहायक अभियन्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि जिन घरेलू व्यावसायिक, सरकारी, अर्धसरकारी उपभोक्ताओं ने पिछले दो महीनों से बिल अदा नहीं किये है, उनसे भी अनुरोध है कि वह अपना बकाया बिल 15 फरवरी तक जमा करवा दे। बिल जमा न कराने की स्थिति में उनके विद्युत कनेक्‍शन बिना किसी सूचना के काट दिये जाएगें।