इनरव्हील क्लब नाहन ने किन्नरों को गर्म वस्त्र व अन्य सामान किया भेंट
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन व आसपास के क्षेत्र में समाज सेवा में अग्रणी संगठन इनरव्हील क्लब नाहन ने विशेष परियोजना के तहत जिला मुख्यालय के किन्नरों को सर्दी के मौसम में गर्म वस्त्र व अन्य सामान भेंट किया।
इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने किन्नरों के समाजिक जीवन को भी सांझा किया। इनरव्हील क्लब नाहन की अध्यक्ष राखी अग्रवाल ने बताया कि इनरव्हील क्लब की सदस्य खास प्रोजेक्ट के तहत किन्नरों के घरों में पहुचीं।
वहीं किन्नरों के साथ होने वाली व्यवहार,जीवन शैली विशयों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान किन्नरों को क्लब द्वारा गर्म कम्बल,बेड षीट, खाने पीने की वस्तुएं इत्यदि सामान भी भेंट किया गया।