Loading...

गौसम्मान अभियान के तहत पूर्ण गौहत्या प्रतिबंध और गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

देशव्यापी गौसम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय नाहन में गौसेवकों ने उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषित किए। ज्ञापन में पूरे देश में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग उठाई गई।

नाहन

गौसेवकों ने बताया कि यह अभियान संतों के आह्वान पर देशभर में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न जिलों में जनसमर्थन जुटाने के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य गौ संरक्षण से जुड़े मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाना है।

27 अक्टूबर को सौंपा जाएगा 50 लाख हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

अभियान से जुड़े प्रतिनिधियों ने बताया कि इसके तीसरे चरण में प्रदेश स्तर पर 27 अक्टूबर को लगभग 50 लाख हस्ताक्षरों के साथ राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें गौ संरक्षण से संबंधित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा और इस विषय पर आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया जाएगा।

गौसेवकों ने अभियान में निभाई सक्रिय भागीदारी

इस अवसर पर सुरेंद्र हिंदुस्तानी, अनिल ठाकुर, अपर्णा शर्मा, भरत राणा, सचिन ओबरॉय, अनूप अग्रवाल, नीरज ठाकुर, नितिका पोजटा, तमन्ना चौहान, इंद्रा चावरिया, नीरज चांवरिया, संजीव गुप्ता, निर्मल, मनीष बिरसांटा, रघुबीर, कार्तिक सहित अन्य गौसेवक उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को व्यापक जनसमर्थन दिलाने और गौ संरक्षण से जुड़े विषयों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।