इनोवा कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो घायल, चालक मौके से फरार
HNN/ऊना
जिला ऊना के उपमंडल हरोली में एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक इनोवा कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो लोग घायल हुए हैं। वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। घायलों की पहचान प्रिया निवासी कांटे और उसके चचेरे भाई गुरविंद्र सिंह के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इनोवा कार बाबा रोटी राम गेट के पास पालकवाह की ओर से आ रही थी। इसी दौरान कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार प्रिया और गुरविंद्र सिंह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी हरोली ले जाया गया।
वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की पुष्टि डीएसपी हरोली मोहन रावत द्वारा की गई है।