इफको खाद बेचने के लिए फ्रेंचाइजी देने के नाम पर शातिरों ने व्यक्ति से ठगे 5.73 लाख रुपए
HNN/ चंबा
हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातर बढ़ते ही जा रहे है। पुलिस द्वारा ऑनलाइन ठगी को लेकर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है परंतु फिर भी लोग ठगी का शिकार हो रहे है।
अब एक नया मामला जिला चंबा का है, यहां शातिरों ने इफको खाद बेचने के लिए फ्रेंचाइजी देने के नाम पर एक व्यक्ति से हज़ारों रुपए ठग लिए है। पीड़ित प्रभात सिंह ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ साजिश रचने व धोखाधड़ी करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि इफको कंपनी की फ्रेंचाइजी के लिए शातिरों ने उसे झांसे में लेकर 5,73,405 रुपए ठग लिए। जब उसे फ्रेंचाइजी नहीं मिली और शातिरों से संपर्क करना चाहा तो कोई जवाब नहीं मिला।
जिसके बाद ठगी का एहसास होने पर इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। मामले की पुष्टि साइबर क्राइम थाना धर्मशाला के एएसपी प्रवीण धीमान ने की है।