Loading...

इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के लिए पधर में एक बीघा जमीन चयनित

Ankita • 28 Mar 2023 • 1 Min Read

शिमला की टीम के साथ एसडीएम ने किया स्पॉट का निरीक्षण

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के सत्ता संभालते ही राज्य में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को हरी झंडी मिलते ही अधिकारियों को जल्द से जल्द काम शुरू करने के आदेश भी दिए गए है, जिसकी कवायद शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में उपमंडल पधर में भी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने को जगह तलाशी जा रही है। 

मुख्यमंत्री के इस प्रोजेक्ट पर पधर प्रशासन ने तुरंत काम शुरू करते हुए तय समय अवधि के भीतर उपमंडल पधर के गवाली विद्युत सव स्टेशन के पास विद्युत विभाग की लगभग एक बीघा जमीन का चयन कर लिया है, जहां पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित होगा।

एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने चयनित भूमि का प्रपोजल तैयार करके शिमला की एक विभागीय टीम के साथ निरक्षण किया और जिसके लिये आगे की कार्यवाही की जा रही है। 

गौर रहे कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह द्वारा ई-व्हीकल पॉलिसी को जमीनी स्तर पर उतारने के आदेश जारी किए थे, जिसके बाद परिवहन विभाग की ओर से सभी जिलों के डीसी को आदेश किए गए थे।