लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इलेक्ट्रिक स्कूटर के शोरूम में लगी आग, अब तक आठ लोगों की मौत , पीएम मोदी ने जताया शोक

PRIYANKA THAKUR | 13 सितंबर 2022 at 10:10 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

तेलंगाना के सिकंदराबाद में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम में आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब यहां इलेक्ट्रिक बाइक चार्ज की जा रही थी। आग लगने के कारण अब तक हादसे में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। 

डीसीपी नॉर्थ जोन चंदना दीप्ति ने बताया कि पहले छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन दम घुटने के कारण दो अन्य की मौत सामने आई है। उन्होंने बताया, अभी तक की जांच में सामने आया है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ। 

पीएम मोदी ने जताया शोक
घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने कहा, सिकंदराबाद में आग लगने से हुई आठ लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये व घायलों को 50,000 रुपये के भुगतान का ऐलान किया। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]