भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के वैज्ञानिक आज शनिवार को एक बार फिर इतिहास लिखने जा रहे हैं। आज बहु प्रतीक्षित पीएसएलवी-सी54 रॉकेट का प्रक्षेपण दिया जाएगा। इसरो के वैज्ञानिक सफल प्रक्षेपण के लिए हर चीज पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। इसरो का लोकप्रिय रॉकेट पीएसएलवी-सी54 इसे आठ अन्य नैनो उपग्रहों के साथ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करेगा।
इस मिशन के लिए उल्टी गिनती शुरू कर दी गई है। यह प्रक्षेपण सुबह 10:30 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रस्तावित है। 44.4 मीटर ऊंचे रॉकेट का यह पीएसएलवी-एक्सएल प्रारूप है, जिसमें 321 टन लिफ्ट ऑफ मास यानी खुद रॉकेट, बूस्टर, प्रोपेलेंट, उपग्रह व उपकरणों को अंतरिक्ष में ले जाने की क्षमता है। रॉकेट की यह 24वीं उड़ान होगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





