इस्राइल पर हमास के हमले में नेपाल के 10 नागरिकों की भी मौत हुई है। वहीं चार अन्य नेपाली नागरिक घायल हुए हैं और एक लापता है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। नेपाली विदेश मंत्रालय ने बयान में बताया कि इस्राइल के किबूज एलुमिम के एक कृषि फार्म में 17 नेपाली नागरिक काम कर रहे थे।
हमास के हमले में इनमें से 10 नेपाली नागरिकों की मौत हो गई है। वहीं दो सुरक्षित बच गए। चार अन्य नेपाली नागरिक घायल हुए हैं और एक लापता है। हमास के आतंकी हमले में घायल लोगों में एक भारतीय महिला भी शामिल है। हमास के हमले में घायल हुई महिला की पहचान शीजा आनंद (41 वर्षीय) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि भारतीय महिला रॉकेट हमले में घायल हुई है, जिसका इस्राइल के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला भारतीय राज्य केरल की निवासी है और बीते कई सालों से इस्राइल में रहकर काम कर रही थी। महिला की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




