लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इस्राइल-हमास के बीच जंग जारी, अब तक 3000 से अधिक लोगों की हुई मौत

Ankita | 14 अक्तूबर 2023 at 12:50 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हमास और इजरायल के बीच जंग जारी है। मौत का आंकड़ा भी बढ़ता ही जा रहा है। हर बीतते दिन के साथ जंग और भी तेज और क्रूर होती जा रही है। बता दें इस्राइल-हमास युद्ध में अब तक 3000 से भी ज्यादा की मौतें हो चुकी हैं। इस्राइल में हमास के हमले के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1300 हो चुकी है, जबकि गाजा पट्टी में अब तक करीब दो हजार लोगों की जान जा चुकी है।

सोशल मीडिया पर एक जारी वीडियो में कई लोगों को सेना की वर्दी में देखा गया हैं, हालांकि उनके चेहरों को धुंधला कर दिया है। वीडियो में एक घर दिखाया गया है, जहां पांच साल से भी छोटे बच्चों को बंधक बनाकर रखा गया है। हमास के आतंकी इन्हीं बच्चो को अपने गोद में लेकर घूमते हुए दिखे। वे आपस में अरबी में बात कर रहे थे।

इस वीडियो के आखिर में हमास का एक आतंकी बच्चे को पानी देते हुए उसे बिस्मिल्लाह कहने के लिए बोल रहा है। बच्चे ने यह बोला और फिर पानी का कप ले लिया। यह वही बच्चा है, जिसे वीडियो के शुरुआत में टेबल पर बैठकर रोते हुए देखा गया था। वहीं हमास के आतंकी उसके जख्मों पर पट्टी बांध रहे थे। हमास के आतंकियों पर इस्राइली महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]