इस्राइल-हमास युद्ध में अभी तक 2,800 से अधिक लोगों की गई जान
इस्राइल हमास युद्ध में अभी तक 2800 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इस्राइल ने हमास पर आरोप लगाया है कि उसके समर्थकों ने 150 लोगों को बंधक बना रखा है। उसने चेतावनी दी है कि जब तक इन लोगों को छोड़ा नहीं जाता है, तबतक वह अपनी घेराबंदी नहीं हटाएगा।
वहीं, गाजा पट्टी में अपने हमले के लिए समर्थन जुटाने के प्रयास में इस्राइल ने अमेरिका को मृत बच्चों और नागरिकों की ग्राफिक तस्वीरें दिखाई हैं। जानकारी के मुताबिक, 1,300 लोगों की मौत इस्राइल में हुई है और 1,500 से ज्यादा लोग गाजा पट्टी में मारे गए हैं।
इस्राइल की सेना गाजा पट्टी पर हवाई हमलों के बाद अब जमीन पर लड़ाई की तैयारी कर रही है। इस बीच, ईरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने चेतावनी दी है कि अगर इस्राइल अपनी बमबारी बंद नहीं करता है, तो युद्ध अन्य मोर्चो’ पर खुल सकता है।