Loading...

इस जिला के रेलवे स्टेशन में खुली कैंटीन, जल्द मिलेगी भोजन की सुविधा….

PARUL • 4 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला में करीब 30 वर्ष पुराने रेलवे स्टेशन ऊना पर रेलवे बोर्ड की ओर से टेंडर प्रक्रिया के पूरी करने के बाद कैंटीन का संचालन शुरू कर दिया गया है। आज दोपहर रेलवे स्टेशन पर कैंटीन स्टॉल का शुभारंभ किया गया। जल्द ही कैंटीन में भोजन की सुविधा भी मिलनी शुरू हो जाएगी। बता दें कि यात्री लंबे समय से कैंटीन सुविधा की मांग। जिसे अब पूरा कर दिया गया है।

कैंटीन की सुविधा से यात्रियों को खाने पीने के लिए सामान यहीं मिल पाएगा। रेलवे बोर्ड के मानकों के अनुरूप यात्रियों को यह सामान उपलब्ध होगा। रेलवे स्टेशन ऊना अधीक्षक रोदाश सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ऊना रेलवे स्टेशन एकमात्र ब्रॉड गेज लाइन है। स्टेशन को वर्ष 1991 में शुरू किया गया था। समय गुजरा और यहां ट्रेनों के बेड़े में भी बढ़ोतरी होती गई।

अब ऊना रेलवे स्टेशन से करीब आठ ट्रेनों का आवागमन पंजाब, अंबाला, चंडीगढ़, दिल्ली, जयपुर, नांदेड़, गुजराज और सहारनपुर जैसे बड़े स्टेशनों के लिए होता है। ट्रेनों की संख्या बढ़ने के साथ ही ऊना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है। मगर यहां पूर्व में शुरू की गई कैंटीन लागत पूरी न होने पर बंद हो गई थी। जिससे यात्रियों को सामान लेने के लिए परेशानियां उठानी पड़ती थीं।

कई बार ट्रेनों के इंतजार में कई घंटे बिना खाने-पीने के ही यात्रियों को समय व्यतीत करना पड़ता था। जिसके बाद यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए अब रेलवे स्टेशन पर कैंटीन की सुविधा शुरू की गई है। यहां बिस्कुट, नमकीन, जूस और कोल्ड ड्रिंक के साथ-साथ पानी की सुविधाएं यात्रियों को मिलेगी। आने वाले कुछ दिन में खाने-पीने के व्यंजनों में और विस्तार किया जाएगा। ट्रेनें लेने के लिए पहुंचे यात्रियों ने यहां सामान की खरीदारी भी की है।