लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त, खाते में आएंगे 2 हज़ार रुपए

Ankita | 18 जुलाई 2023 at 11:34 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त 27 फरवरी को भेजी गई थी। किसान 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। किसानों का ये इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 28 जुलाई को देश के तकरीबन 9 करोड़ किसानों के खाते 2 हजार रुपए की राशि भेजी जाएगी।

पीएम मोदी 28 जुलाई राजस्थान के नागौर ज़िले में पीएम किसान सम्मान निधि के एक कार्यक्रम में कुल 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हज़ार करोड़ रुपए ट्रांसफ़र डीबीटी माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। प्रत्येक किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए भेजे जाएंगे। इस कार्यक्रम में कुल 3 लाख किसान मौजूद रहेंगे।

14वीं किस्त पाने के लिए करना होगा ये काम
अगर आप पीएम किसान की 14वीं किस्त पाना चाहते हैं, तो आपकी ई-केवाईसी पूरी होनी चाहिए। आपने अभी तक भी केवाईसी नहीं करवाई है, तो जल्द ही करा लें। किसान अपने पास के सीएससी सेंटर में जाकर या पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा पीएम किसान योजना के लिए भूलेखों के सत्यापन की प्रकिया भी जारी है। किसान जल्द से जल्द पने पास के कृषि कार्यालय में जाकर भू-सत्यापन करा लें। ऐसा नहीं करने पर पीएम किसान योजना की राशि से आप वंचित रह सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]