लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इस दिन खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट…..

Ankita | 16 मई 2024 at 4:40 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

गोपीनाथ मंदिर परिसर से रुद्रनाथ की उत्सव डोली धाम के लिए रवाना

आज भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली अपने मुख्य मंदिर रुद्रनाथ के लिए रवाना हुई। 18 मई को सुबह 5:00 बजे रुद्रनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। आज गोपीनाथ मंदिर में विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ रुद्रनाथ जी की चल विग्रह डोली को हक हरूक धारी और मुख्य पुजारी के नेतृत्व में रुद्रनाथ मंदिर के लिए रवाना किया गया।

इस दौरान आर्मी के बैंड की धुन के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आज पूजा-अर्चना के बाद रुद्रनाथ की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए ल्वींठी बुग्याल पहुंचेगी और 17 मई को डोली देर शाम रुद्रनाथ मंदिर में प्रवेश करेगी। भगवान रुद्रनाथ उत्तराखंड के पांच केदारों में से एक केदार हैं। यह मंदिर भगवान शंकर को समर्पित है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पूरे भारत में यह एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां पर भगवान शंकर के मुख के दर्शन होते हैं। यह मंदिर मुख्य मोटर मार्ग से लगभग 22 किलोमीटर की पैदल दूरी पर स्थित है। ऊंचाई पर दुर्गम रास्ता होने के बावजूद भी हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान रुद्रनाथ के दर्शनों के लिए यहां पर पहुंचते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]