लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इस दिन जारी होगा सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट….

PARUL | 3 मई 2024 at 2:38 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के बोर्ड रिजल्ट का छात्र और अभिभावकों को बेसब्री से इंतजार है, इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों के परिणामों को लेकर cbseresults.nic.in वेबसाइट ने नोटिफिकेशन जारी कर सूचना दी है कि नतीजे 20 मई के बाद जारी किए जा सकते हैं। इस साल करीब 39 लाख छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दी है।

इस सभी छात्रों का परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा। सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2024 स्कोरकार्ड में छात्रों के नाम, रोल नंबर, विषय-विशिष्ट अंक, कुल ग्रेड और अन्य जानकारी होगी। परीक्षा पास करने के लिए, विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय और कुल में कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने जरूरी होते हैं।

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, उम्मीदवार अपने सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2024 कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट digilocker.gov.in, result.gov.in, cbseresults.nic.in, और result.cbse.nic पर चेक कर सकेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]