Loading...

इस दिन तक बिजली का बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन….

PARUL • 24 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में विद्युत उपमंडल मकरीड़ी के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अपने बिजली बिलों की अदायगी नहीं की है।

ऐसे उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विद्युत विभाग ने बिलों का भुगतान करने के लिए 27 मार्च की तारीख सुनिश्चित की है। यदि उपभोक्ता इस तिथि तक अपने बिलों को जमा नहीं करवाते हैं, तो उनके बिजली के मीटर कट कर दिए जाएंगे।

वहीं विद्युत उपमंडल लडभड़ोल के तहत उपभोक्ताओं ने अपने विद्युत बिलों की बकाया राशि अभी तक जमा नहीं करवाई है, वे 30 मार्च तक अपनी बकाया राशि जमा करवा लें। अन्यथा उनकी विद्युत सप्लाई अस्थाई तौर पर विभाग द्वारा काट दी जाएगी।