Loading...

इस दिन तक बिजली का बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन….

PARUL • 23 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में विद्युत बोर्ड उपमंडल बरोट के तहत जिन बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली बिल नहीं दिए हैं वे 28 मार्च तक दोपहर 3 बजे से पहले बिल जमा करवा दें। विद्युत बोर्ड उपमंडल बरोट के सहायक अभियंता राहुल कुमार ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि विद्युत उपमंडल बरोट के अंतर्गत आने वाले जिन बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली बिल नहीं दिए हैं वे 28 मार्च तक दोपहर 3 बजे से पहले बोर्ड की ऑनलाइन सुविधा या कार्यालय के कैश काउंटर में बिल जमा करवाएं।

अगर तय तिथि को बिल जमा नहीं करवाए गए तो उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति काट दी जाएगी। इस बारे में बोर्ड की ओर से उपभोक्ताओं को किसी भी तरह का कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा।