लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इस दिन पीएम पद की शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी, विदेशी मेहमान आमंत्रित…

Ankita | 6 जून 2024 at 2:09 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

प्रधानमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह 9 जून को हो सकता है। मंत्रिमंडल को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसमें विदेशी मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।

लोकसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिला है और तीसरी बार सत्ता बनाने जा रहा है। एनडीए ने 292 सीटों पर जीत दर्ज की और बहुमत हासिल किया है। विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने 234 सीटें हासिल की हैं। बीजेपी ने अकेले 240 सीटों पर जीत हासिल की है। ऐसे में वो बहुमत के आंकड़े (272) से काफी पीछे रह गई है।

तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेते ही नरेंद्र मोदी के नाम एक नया रिकॉर्ड भी जुड़ जाएगा। वे देश के दूसरे ऐसे नेता बन जाएंगे, जो लगातार तीसरी बार चुनाव जीते और देश के पीएम बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरू के नाम पर है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]