Loading...

इस दिन से पड्डल मैदान मंडी में होगा अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन……

Ankita • 8 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती रैली का आयोजन 20 से 26 दिसम्बर तक पड्डल मैदान मंडी में किया जायेगा। भर्ती रैली में मंडी, कुल्लू तथा लाहौल स्पिति जिले के लिखित परीक्षा में उतीर्ण उम्मीदवार भाग लेंगे।

यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल डी एस सामंत ने दी। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा में उर्तीण उम्मीदवार 18 नवंबर 2023 से ज्वाईनइंडियनआर्मी वेबसाईट पर लॉगिन करके अपने एडमिट कार्ड/प्रवेश पत्र प्रिंट कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि एडमिट कार्ड उम्मीदवार के पंजीकृत ईमेल पर भी भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार प्रवेश पत्र में दर्शाई गई तिथि के अनुसार पड्डल मैदान मंडी में भर्ती रैली के लिए आना सुनिश्चित करें। उन्होंने उम्मीदवारों से भर्ती रैली में सभी अपेक्षित दस्तावेज अपने साथ लाने को कहा है।