Loading...

इस दिन से यहां शुरू होगी वॉलीबाल प्रतियोगिता…..

PARUL • 2 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

नव जवान जागरूक युवक मंडल शाह 9/20 द्वारा ग्रामीण स्तरीय वॉलीबाल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 5 अप्रैल से किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर युवक मंडल के अध्यक्ष सुशांत जिष्ट्र की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में फैसला लिया गया कि यह प्रतियोगिता ग्रामीण स्तरीय होगी।

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में रामपुर, ननखड़ी, कुमारसैन और निरमंड खंड की ही टीमें भाग ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में 32 टीमें ही खेलेंगे, जिसमें खिलाड़ी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे। वॉलीबाल की विजेता टीम को 25,555 रुपये व कप और उपविजेता टीम को 12,222 रुपये व कप से सम्मानित किया जाएगा।

वहीं क्लब द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक इनाम से नवाजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता पीएस जिष्ट्र, सीएल टेक्टा और शक्ति चौहान की याद में शाह में करवाई जा रही है।