इस दिन से शुरू होंगी बीए, बीएससी व बीकॉम दूसरे, चौथे व छठे सेमेस्टर बैच 2016-17 की परीक्षाएं…
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) स्नातक कक्षाओं बीए, बीएससी व बीकॉम द्वितीय, चतुर्थ व छठे सेमेस्टर (बैच 2016-17) की परीक्षाएं अप्रैल व मई माह में आयोजित करेगा।
इसको लेकर एचपीयू ने डेटशीट जारी कर दी है। फिलहाल डेटशीट टैंटेटिव तौर पर जारी की गई है और जारी की गई डेटशीट को लेकर 4 अप्रैल तक आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं।
आपत्तियां आने पर इन पर गौर कर विवि 5 अप्रैल को फाइनल डेटशीट जारी कर दी जाएगी। टैंटेटिव डेटशीट के अनुसार द्वितीय व चतुर्थ सैमेस्टर की परीक्षाएं 18 अप्रैल से शुरू होकर 4 मई तक चलेंगी, जबकि छठे सैमेस्टर की परीक्षाएं 18 अप्रैल से 2 मई तक चलेंगी।