लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इस दिन से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की अनुपूरक परीक्षाएं….

PARUL | 16 जून 2024 at 12:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं व 12वीं की अनुपूरक परीक्षाओं का आयोजन एक जुलाई से किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दसवीं व 12वीं श्रेणी के परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट/अतिरिक्त विषय/श्रेणी सुधार की अनुपूरक परीक्षाएं एक जुलाई से शुरू हो रही हैं।

बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 10वीं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं पहली से 8 जुलाई और 12वीं की परीक्षाएं पहली से 18 जुलाई तक होंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बोर्ड सचिव ने बताया कि मार्च 2024 में संचालित की गई 9वीं, 11 वीं की वार्षिक परीक्षाओं में जिन नियमित परीक्षार्थियों की परीक्षा परिणाम विद्यालयों द्वारा कंपार्टमेंट घोषित किया गया है, उन परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट की परीक्षा संबंधित स्कूलों में आंतरिक रुप से करवाई जाएगी।

नौंवीं के छात्रों की परीक्षा 3 को और 11वीं की परीक्षा 5 जुलाई को होगी। परीक्षा का समय 8:45 से दोपहर 12 तक रहेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]