Loading...

इस दिन से शुरू होंगे 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के जेईई के क्रैश कोर्स….

Ankita • 20 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए जेईई के क्रैश कोर्स 21 नवम्बर से शुरू किए जा रहे हैं। इस दौरान लगभग 450 विद्यार्थी इसमें इनरोल किए गए हैं। 20 नवम्बर को इन विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम रखा गया है।

इसके बाद इनकी ऑनलाइन क्लासिज शुरू होंगी। इन्हें साढ़े 3 घंटे ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा। सुबह व शाम के समय विद्यार्थियों के सैशन होंगे। इसके लिए इन्हें स्टडी मैटीरियल भी दिया जाएगा। अंवति फेलो ने हाल ही में इसके लिए विद्यार्थियों के टेस्ट लिए थे। जिन विद्यार्थियों ने यह टेस्ट क्वालीफाई किया है, उन्हें ही इसमें इनरोल किया गया है।

अब इन विद्यार्थियों को अप्रैल 2024 तक जेईई की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाई जाएगी। इस दौरान इनके लिए कई तरह के ऑनलाइन सैशन शुरू किए जाएंगे, साथ ही टैस्ट भी होंगे। इसके अलावा 9वीं से 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी स्टडी मैटीरियल दिया जा रहा है।