Loading...

इस दिन से शुरू होगा ऐतिहासिक जबाड़ी मझाट सरसेई मेला….

PARUL • 3 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जय देवता वासुकी नाग ऐतिहासिक मेला जबाड़ी मझाट सरसेई हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 से 12 अप्रैल तक बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जबाड़ी मेले में विभिन्न खेलों व ‘सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। यह जानकारी प्रधान मेला कमिटी (मझाट) सरला देवी, सचिव मेला कमेटी (मझाट) घनश्याम, खेल प्रमुख नवीन ठाकुर ने दी।

उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को देवता वासुकी नाग, मां खंडासनी, देवता वीर नाथ, देवता पिऊली नाग, मां नीला सूरी, मां कोटली का आगमन तथा मुख्यअतिथि द्वारा मेले का शुभारंभ तथा स्थानीय महिला मंडलों की नाटी का आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ ही 11 अप्रैल प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक खेलों का आयोजन, सायं 5 बजे मुख्यअतिथि का स्वागत तथा नाटी होगी। बड़ीं 12 अप्रैल प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक खेलों का आयोजन होगा। इसी दिन सायं 6 बजे मुख्यअतिथि द्वारा मेले का समापन व पुरस्कार वितरण होगा।

इस मेले में वालीबाल प्रवेश शुल्क 1500 रुपये प्रति टीम हिमाचल के लिए रखा गया है। जिसमें पुरस्कार व राशि प्रथम पुरस्कार 31000 रुपये के साथ ट्रॉफी, व द्वितीय पुरस्कार 15000 रुपये के साथ ट्रॉफी होगा। इसके साथ ही कबड्डी प्रवेश शुल्क 1000 रुपये प्रति टीम (जिला स्तर) पुरस्कार राशि प्रथम पुरस्कार 15000 रुपये व ट्रॉफी पुरस्कार राशि, द्वितीय पुरस्कार 7100 व ट्रॉफी है।

इसके साथ ही अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। जिसमें रस्साकशी (महिला), पहाड़ी दौड़ (पुरुष), कुर्सी दौड़ व घड़ाफौड़ प्रतियोगिता महिलाओं के लिए होगी। वालीबाल और कबड्‌डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम अपना प्रवेश शुल्क 10 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक जमा करें, अन्यथा उसके बाद एंट्री नहीं ली जाएगी।