Loading...

इस दिन से शुरू होगा राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला….

PARUL 29 Mar 2024 Edited 29 Mar 1 min read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में 20 अप्रैल से राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला शुरू हो रहा है। 20 अप्रैल से शुरू होने वाले तीन दिवसीय मेले की हर गतिविधियों के दौरान मतदाताओं को वोट के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के आयोजन को लेकर मेला कमेटी की पहली बैठक एसडीएम रोहड़ू विजयवर्धन सारस्वत की अध्यक्षता में हुई।

मेले में सभी कार्यक्रम और गतिविधियां पूर्व की तरह ही आयोजित होंगी। मेले के आयोजन के लिए उप समितियों को भी तैयारियों में जुटने का आग्रह किया गया। मेले के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक, खेलों और अन्य मनोरंजक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई।

एसडीएम रोहड़ू और अध्यक्ष मेला कमेटी विजयवर्धन ने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता में आयोजित होने जा रहे इस मेले में प्रशासन को आचार संहिता के नियमों और निर्देशों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। मेले के ऐतिहासिक महत्व को किसी भी कीमत में कम नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मेले के आयोजन के लिए आर्थिक प्रबंधन अहम हिस्सा है। इसके लिए प्लाट आवंटन सहित विभिन्न अन्य स्रोतों पर काम किया जाएगा। देवता शिकड़ू महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस मेले में मंदिर कमेटी के पक्ष को सर्वोपरी रखा जाएगा। साथ ही व्यापार मंडल की भी अहम भूमिका रहेगी।