Loading...

इस दिन होगी क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण मंडी की रूट परमिट से संबंधित बैठक…

By Ankita Published: 1 Mar 2024, 10:55 AM | Updated: 1 Mar 2024, 10:55 AM 1 min read

HNN/ मंडी

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मंडी सोमिल गौतम ने बताया कि 5 मार्च, 2024 को सुबह 11 बजे परिवहन निदेशालय, शिमला में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण मंडी की रूट परमिटों संबंधी बैठक आयोजित की जायेगी।

उन्होंने मंडी जिला के सभी आवेदनकर्ताओं, जिन्होंने ई-बस के प्रकाशित स्टैज कैरिज रूट परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है से आग्रह किया है कि वह अपने मूल कागजात के साथ 5 मार्च को निर्धारित समय पर निदेशालय, परिवहन भवन शिमला में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।