HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में 19 दिसंबर को जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया है। जिला एथलीट संघ के प्रधान डॉ. जयराम की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। सचिव नितिन सोनी ने बताया की दोपहर 2 से 3 बजे तक खिलाड़ियों का पंजीकरण किया जाएगा। जिसके बाद 3 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा।
जिसमें पुरुष और महिला वर्ग की 10 किलोमीटर की दौड़, अंडर-20 आयु वर्ग लड़कों की आठ किलोमीटर और लड़कियों की छह किलोमीटर की दौड़, अंडर-18 आयु वर्ग लड़कों की छह किलोमीटर और लड़कियों की चार किलोमीटर दौड़ आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता के विजेता एथलीट का चयन राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए होगा, जो 24 दिसंबर को नाहन में होगी।
इसके अलावा 28 दिसंबर को राष्ट्रीय जूनियर एथलीट मीट के लिए 13 धावकों का चयन होगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता जनवरी में गुजरात में होगी। बता दें कि ट्रायल में भाग लेने वाले धावक को जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं का प्रमाणपत्र और आधार कार्ड अपने साथ लेकर आना होगा।

