इस दिन होगी हिमाचल कैबिनेट की बैठक, लिए जाएंगे कई बड़े फैसले…..
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट की बैठक 22 अगस्त को आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। बैठक में आपदा के कारण प्रदेश में उपजे ताजा हालात, मंडी, मध्यस्थता योजना, डिजास्टर मिटिगेशन को लेकर चर्चा होगी। बता दें कि प्रदेश में भारी बारिश ने कहर बरपाया है।
कैबिनेट में राहत एवं पुनर्वास कार्य को लेकर चर्चा की जाएगी। इसमें सरकार भविष्य में बरसात के दौरान होने वाले नुकसान को कम करने के लिए बनाई जा रही योजना पर चर्चा करेगी। कैबिनेट में चर्चा के बाद मानसून सत्र की डेट तय हो सकती है। विधानसभा सचिवालय प्रशासन ने सरकार को मानसून सत्र के लिए प्रस्ताव भेज रखा है।
