HNN/ मनाली
हिमाचल प्रदेश में इस साल मौसम साफ होने के कारण रोहतांग दर्रा पर्यटकों की आवाजाही के लिए अभी तक बहाल है। बता दें जब तक बर्फ नहीं पड़ती तब तक पर्यटकों को रोहतांग भेजा जाएगा। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि पर्यटक आसानी से बर्फ के दीदार कर सकें।
हिमाचल में अन्य पर्यटन स्थल भी पर्यटकों के लिए बहाल है जिसका कारण अभी तक मौसम साफ होना है। गौर रहे कि पिछले दिनों ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के बाद पर्यटन कारोबारियों को राहत मिली थी। रोहतांग दर्रे में पर्यटकों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस जवान भी मढ़ी से रोहतांग के बीच नजर रखे हुए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सभी पर्यटकों को दर्रे से भेजने के बाद पुलिस जवान अपनी अस्थाई पुलिस चौकी मढ़ी पहुंचते हैं। प्रशासन का भी प्रयास है कि इस बार पर्यटन सीजन लंबे समय तक चल रहा है तो रोहतांग को जब तक हो सके बहाल रखा जाए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





