Loading...

इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के 3 नेता पार्टी से निष्कासित…

SAPNA THAKUR • 11 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव प्रचार करने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर सिराज विधानसभा क्षेत्र से संबंधित कांग्रेस पदाधिकारियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।

यह कार्यवाही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिराज के अध्यक्ष की शिकायत पर कांग्रेस हाई कमान की स्वीकृति से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद ने की है।

प्रतिभा सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बुद्धिजीवी विभाग के अध्यक्ष विजय पाल सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव महेंद्र ठाकुर तथा प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव नरेंद्र कुमार को कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।