लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ईडी कार्यालय के समक्ष कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, केंद्र की जन विरोधी नीतियों की आलोचना…

SAPNA THAKUR | 13 जून 2022 at 3:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज केंद्र की भाजपा सरकार के जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष धरना प्रदर्शन आयोजित किया। इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधायक नंदलाल, मोहन ब्राक्टा, विक्रमादित्य सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

सेवादल के पदाधिकारियों ने इस दौरान ईडी के सम्मन के विरोध में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से छोटा शिमला स्थित ईडी कार्यालय तक पैदल मार्च किया। पार्टी नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ इस दौरान यहां जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर ईडी के सम्मन पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने इस दौरान केंद्र की जन विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं का अपमान सहन नही करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार देश मे ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ झूठे आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ राजनेतिक षडयंत्र रच रही है। राठौर ने कहा कि आज देश भर में कांग्रेस ने इसके खिलाफ जन चेतना यात्रा शुरू की है और आज ईडी कार्यालयों के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]