Loading...

ईरान ने रिहा किए 5 भारतीय नाविक, जब्त किए जहाज पर थे सवार

Ankita • 10 May 2024 • 1 Min Read

ईरान ने इजरायली संबंधी जहाज पर सवार पांच भारतीय नाविकों को गुरुवार को रिहा कर दिया है। कूटनीतिक विजय के तहत ईरान की ओर से जब्त इजरायल से जुड़े जहाज पर सवार पांच भारतीय नाविक जल्द ही भारत पहुंच जाएंगे।

ईरान में भारतीय दूतावास की ओर से ये जानकारी दी गई है। दरअसल, ईरान ने बीती 13 अप्रैल को इस्राइल से संबंधित एक कार्गो जहाज को जब्त किया था। उस जहाज के क्रू में 17 भारतीय नागरिक शामिल थे।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के नजदीक इस्राइल से संबंधित जहाज एमएसएसी एरीज को जब्त किया। यह जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से दुबई की तरफ जा रहा था। ईरान का आरोप था कि जहाज उनके इलाके से बिना इजाजत गुजर रहा था।