उत्तराखंड में आज मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ केदारनाथ में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसके चलते पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा केदारनाथ से 2 किमी दूर गरुड़चट्टी में पेश आया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए टीम रवाना हो गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि फॉग की वजह से हादसा हुआ। पहले हेलिकॉप्टर टकराया इसके बाद उसमें ब्लास्ट हो गया।
ये हेलिकॉप्टर आर्यन कंपनी का था। हेलिकॉप्टर ने गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 7 लोग सवार थे। केदारघाटी की तरफ जब ये हेलिकॉप्टर आगे बढ़ा, तब गरुड़चट्टी में ये क्रैश हो गया है। जमीन पर गिरने के साथ ही हेलिकॉप्टर आग की चपेट में आ गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





