उत्तराखंड के नैनीताल में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक टैक्सी वाहन के गहरी खाई में गिरने से नौ लोगों की जान चली गई है। इसके अलावा 2 लोग बुरी तरह जख्मी हुए है। गंभीर हालत में दोनों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर हुआ है। सभी लोग टैक्सी वाहन में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान चालक वाहन से संतुलन खो बैठा, जिस कारण टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे के वक्त वाहन में 11 लोग सवार थे। जिसमें से नौ लोगों की मौत हो गई है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को खाई से निकालकर ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से सड़क तक पहुंचाया। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क सही नहीं होने के चलते यह हादसा पेश आया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





