लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

उत्तर भारत रिपब्लिक-डे परेड के लिए एनएसएस स्वयंसेवी छात्रा मधुबाला का चयन

PRIYANKA THAKUR | 13 अक्तूबर 2021 at 12:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पहले जिला स्तर पर, फिर राज्य स्तर पर और अब उत्तर भारत स्तर पर चयन

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र एवं उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार की एनएसएस स्वयंसेवी छात्रा मधुबाला ने महाविद्यालय के लिए गौरव अर्जित किया है। मधुबाला का चयन उत्तर भारत एनएसएस प्री रिपब्लिक डे परेड चयन कैंप 2021 के लिए हुआ है, जोकि राजस्थान के जयपुर शहर में 18 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक आयोजित होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ध्रुव पाल सिंह तथा एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० रामकुमार नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि मधुबाला अत्यंत होनहार स्वयंसेविका है, जिसका पहले जिला स्तर पर, फिर राज्य स्तर पर और अब उत्तर भारत स्तर पर चयन हुआ है। महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। प्राचार्य ध्रुव पाल सिंह, डॉ० रामकुमार नेगी, प्रोफेसर कविता कौशल, प्रोफेसर दिनेश कुमार व डॉ कुलदीप सिंह ने इस अवसर पर मधुबाला को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]