Loading...

उद्घोषित अपराधी गुरविंदर सिंह को दिल्ली से किया गया गिरफ्तार

Shailesh Saini 21 Oct 2024 Edited 21 Oct 1 min read

फरार चल रहे उद्घोषित अपराधियों को पकडऩे के अभियान में सिरमौर पुलिस की बड़ी सफलता

HNN News नाहन

सिरमौर पुलिस ने अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस थाना माजरा में दर्ज एक मामले में उद्घोषित अपराधी गुरविंदर सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुरविंदर सिंह पर IPC की धारा 419, 420, 354D, 376, 201 के तहत मामला दर्ज था। वह चंडीगढ़ में भी कई मामलों में वांछित था। पुलिस ने उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक, सिरमौर ने इस सफलता के लिए PO Cell और पुलिस थाना माजरा की टीम को बधाई दी। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।