Loading...

FIR / सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने का आरोप, नालागढ़ पुलिस ने आर्म्स एक्ट में दर्ज किया केस

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

FIR / नालागढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर हथियार प्रदर्शित करने और युवाओं को दुष्प्रेरित करने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह हथियार दिखाना समाज में भय का माहौल पैदा करने के साथ युवाओं को अपराध की ओर प्रेरित कर सकता है। मामले के प्रत्येक पहलू की जांच की जा रही है।

नालागढ़

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनिल लक्की नामक युवक पर तीन अन्य युवकों के साथ थार गाड़ी के अंदर पिस्टलनुमा हथियार प्रदर्शित करने का आरोप है। पुलिस ने इस गतिविधि को गैर-कानूनी बताते हुए मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद पुलिस थाना नालागढ़ में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 30 के तहत केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान हथियारों और पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने नागरिकों और युवाओं से की अपील

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है और गहन जांच जारी है। उन्होंने नागरिकों एवं युवाओं से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार के हथियार प्रदर्शित न करने, भड़काऊ सामग्री साझा न करने और अपुष्ट सूचनाओं या अफवाहों को बढ़ावा नहीं देने की अपील की। बद्दी पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Related Topics: •