उद्योग मंत्री ने जिला ऊना के औद्योगिक संघ के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने हरोली विधान सभा क्षेत्र के बाथू में गगरेट, हरोली और मैहतपुर औद्योगिक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरोली के पोलियां में लगभग 1923 करोड रूपए की लागत से बल्क ड्रग पार्क का निर्माण किया जा रहा है जो कि प्रदेश का सबसे बडा पार्क होगा।
इस अंतर्राष्ट्रीय पार्क के बनने से अनेकों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र बाथू-बाथड़ी में स्ट्रीट लाईटों, अमराली क्षेत्रां औद्योगिक क्षेत्र में पर्याप्त जल सुविधा मुहैया करवाने के लिए बूस्टर पंप प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से लगाए जाएंगे।
इसके अलावा उन्होंने बाथड़ी में सीवरेज़ और डेªनेज़ सिस्टम के लिए संबंधित अधिकारियों को डिटेल प्रोजैक्ट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर गगरेट, हरोली, मैहतपुर संघ के अध्यक्षों द्वारा समस्याओं के बारे में अवगत करवाया गया। इससे पहले उन्होंने पोलियां में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क और टाहलीवाल में स्थित नेस्ले उद्योग का दौरा किया।